फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी को पता है कि भाजपा में कितना बड़ा खर्चा-पर्चा चलता है : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-भाजपा सरकार में कितने पेपर लीक हुए, एचपीएससी में पकड़े गए करोड़ों रुपये किसके थे
विज्ञापन

- हाईकमान ने मुझे सेवा का मौका दिया तो तैयार, सैलजा को मौका मिला तो मुझे कोई आपत्ति नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पर्ची-खर्ची को लेकर कांग्रेस पर हमलावर भाजपा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलटवार किया है। हुड्डा का आरोप है कि अपनी कमियां छिपाने के लिए भाजपा इस प्रकार के हथकंडे अपना रही है। सभी को पता है कि भाजपा सरकार में कितना बड़ा पर्चा और खर्चा चलता है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के ऑफिस में उप सचिव के पास किसका पैसा पकड़ा गया था। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन को क्यों निलंबित किया गया था। हरियाणा कौशल विकास निगम के एमडी क्यों पकड़े गए। कितने पेपर लीक हुए। इससे बड़े पर्चे-खर्चे के और क्या सबूत होंगे।
एक टीवी चैनल से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि अभी वह राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं, न टायर्ड हैं और न ही रिटायर्ड हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान तीसरी बार प्रदेश की सेवा का मौका देता है तो वह इसके लिए तैयार हैं। कुमारी सैलजा और रणदीप सुरेजवाला द्वारा सीएम पद पर ठोकी जा रही दावेदारी पर पूर्व सीएम ने कहा कि राजनीति में इच्छा होनी जरूरी है। अच्छी बात है, वह प्रयास कर रहे हैं। अगर हाईकमान कुछ भी फैसला करता है तो वह मुझे मंजूर होगा। क्या सांसद भी सीएम बन सकता है, के सवाल पर हुडडा ने कहा कि, हां क्यों नहीं बन सकता है। वह सीएम और मंत्री कुछ भी बन सकता है, छह माह में उनको विधायक बनना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मुकाबला कांग्रेस-भाजपा में, बाकी सब वोट काटू हैं
पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर हुड्डा ने इसे खारिज करते हुए कहा कि पार्टी एकजुट है और उन्होंने राज्य में बहुमत के साथ सरकार बनाने का विश्वास जताया। उन्होंने माना कि कुछ नेताओं में मतभेद हैं, मनभेद नहीं। सभी हम एक पार्टी हैं और एकजुट हैं। कोई खेमा नहीं है। आप और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर विफल हुई बातचीत के बारे में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने आप को उसका हिस्सा देने की पूरी कोशिश की, लेकिन बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। राष्ट्रीय स्तर पर आप से गठबंधन है, लेकिन राज्य स्तर पर नहीं। त्रिकोणीय मुकाबले के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुकाबला केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच है, दूसरे दल केवल वोट काटू हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें