फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-बजट सत्र में घोटालों, बेरोजगारी, अपराध, किसान, एससी-बीसी, शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़कों समेत दर्जनों मुद्दे उठाएगी कांग्रेस
विज्ञापन

गठबंधन राज में बदमाश बेखौफ, गोहाना व रोहतक के बाद सांपला में हुई फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आने वाले बजट सत्र को लेकर बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि कांग्रेस इस सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। हुड्डा ने कहा कि सत्र के दौरान पार्टी की तरफ से सहकारिता, आयुष्मान, खनन और एफपीओ समेत विभिन्न घोटालों के मुद्दे को उठाया जाएगा। साथ ही प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, कौशल रोजगार निगम की गड़बड़ियों, युवाओं को युद्ध क्षेत्र इस्राइल भेजने, हरियाणा की भर्तियों में बाहरियों को प्राथमिकता देने, भर्ती घोटालों और अग्निपथ योजना जैसे मुद्दों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
इसके अलावा बढ़ते नशे, एससी-बीसी बच्चों का वजीफा बंद होने, एससी वर्ग की योजनाओं, शिक्षा के गिरते स्तर, किसानों की स्थिति, मौसम की मार, बाढ़ के मुआवजे, परिवार पहचान पत्र की गड़बड़ियों, सड़कों की खस्ता हालत और अल्पसंख्यकों के मुद्दों को भी प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। अलग-अलग मुद्दों को लेकर विधायकों की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है। विधायकों की तरफ से सदन में स्थगन व ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप-सी मामले में अभ्यार्थियों की शिकायतों का संज्ञान ले सरकार
बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आने वाले बजट से जनता को कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि इस सरकार ने प्रदेश पर कर्जा बढ़ाने के अलावा कोई कार्य नहीं किया। ग्रुप-सी की भर्ती में लगे धांधली के आरोपों पर हुड्डा ने कहा कि सरकार को युवाओं द्वारा की जा रही शिकायतों का संज्ञान लेना चाहिए। क्योंकि लगातार भर्तियों में सामने आ रही अनियमितताएं बेहद दुखदायी हैं। प्रदेश में बढ़ रही फिरौती और फायरिंग की वारदातों पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार ने कानून व्यवस्था का दिवाला निकाल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें