फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी से लेकर बारहवीं तक पुलिसकर्मियों के होनहार बच्चे सम्मानित

Tue, 07 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के बच्चों को सम्मानित किया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छठी से लेकर बारहवीं तक जिन पुलिसकर्मियों के बच्चों ने 85 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए, उनको एक कार्यक्रम के दौरान एडवाइजर परिमल राय ने सम्मानित किया। सेशन 2015-16 में पुलिस विभाग में तैनात पुलिस कर्मियों के  कुल 140 बच्चों ने 85 फीसदी से ज्यादा अंक लिए हैं। उनमें से 64 बच्चों को परिमल राय ने अपने हाथों से सम्मानित किया।
विज्ञापन


सोमवार को एडवाइजर पुलिस लाइन में आयोजित छात्रों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। एडवाइजर ने कहा कि बच्चों का  उद्देश्य सिर्फ पढ़ाई में ही बेहतरीन अंक लाना नहीं होना चाहिए। बल्कि छात्रों को साथ में अपने पूरे व्यक्तित्व को विकसित  करना चाहिए।

पुरस्कार पाने वाले ज्यादातर बच्चों में हेडकांस्टेबल व कांस्टेबलों के थे। कार्यक्रम के दौरान कुल 140 छात्राें को करीबन 6,42,500 रुपये का नगद इनाम बांटा गया। विभाग ने यह इनाम राशि  पुलिस वेलफेयर फंड से इन छात्रों को दी है। इस अवसर पर आईजी तेजिंद्र सिंह लूथरा, एसएसपी सुखचैन सिंह गिल व अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें