फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग- भाई और मामा ने की पति की हत्या, शादी को हुए महज 7 महीने

Thu, 20 Jul 2017 01:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की घर में घूसकर धारदार हथियार से हत्या की गई है। मामला हरियाणा के हिसार का है। बताया जा रहा है कि यहां पर पंजाबी समुदाय के एक युवक ने हिसार की दलित समुदाय की लड़की से शादी की। युवती के परिवार वाले इस शादी के बेहद खिलाफ थे। जिसके मद्देनजर इस घटना के अंजाम दिया गया। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबरों के अनुसार श्याम अरोड़ा ने दलित समुदाय की सपना के साथ 31 जनवरी 2017 को शादी की।
विज्ञापन


शुरूआत में दोनों के परिजान इस शादी के खिलाफ थे। मगर बाद में पंचायत के फैसले के बाद दोनों परिवार वालों के बीच आपसी समझौतो हुआ, और दोनों युवक-युवती अलग रहने लगे। मगर अलग जाति में शादी करने को लेकर सपना के भाई और मामा को ये बाद दर्दाश नही थी, और दोनों ने मिलकर श्याम और सपना की हत्या करने की योजना बनाई। 

शनिवार को सपना को भाई साहिल, मामा पवन और साथ में तीसरा व्यक्ति सपना में मिलने के लिए उसके घर पहुँचे। चाय बनाने के दौरन सपना जैसे ही रसोई में पहुंची तीनों ने मिलकर श्याम पर हमला बोल दिया और धारदार हथियार से श्याम की छाती पर छह वार किये और फरार हो गये। वहीं घायल सपना से पड़ोसियो की मदद से श्याम को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। चार दिन के इलाज के बाद श्याम को गुरूवार को मृत्यू हो गई। वहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद बुधवार को आरोपी पवन और साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने अपनी एफआईआर में साहिल के भाई  विशाल और उसकी मां का नाम दर्ज किया है। वहीं मृतक श्याम के परिवार वालों का भी कहना है कि पवन और साहिल के अलावा सपना के अन्य परिवार के सदस्य भी इस घटना में शामिल हैं। पुलिस से हुई पूछताछ से पता चला कि पवन और साहिल शूरू से ही सपना और श्याम को मारना चाहते थे। सपना वाल्मिकी समुदाय से संबध रखती हैं वहीं श्याम पंजाबी सुदाय से था। बताया जा रहा है कि घटने के समय आरोपी के पास चाकू के आलवा पिस्तौल भी थी। मगर उन्होंने पिस्तौल का इस्तमाल नहीं किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें