फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में तेजी से बढ़ रही होम शॉपिंग

Thu, 10 Oct 2013 01:49 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फैशन हो या टेक्नोलाजी....अपना शहर किसी से पीछे नहीं है। यह है स्टार सीजे की एक रिपोर्ट। यह रिपोर्ट स्टार सीजे ने हाल ही में करवाए गए एक सर्वे के आधार पर दी है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा चादर, मोबाइल और साड़ियों की खरीददारी होती है।  

सर्वे में पता चला कि चंडीगढ़ भारत में होम शॉपिंग के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। इसके साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि चंडीगढ़ निवासी कई उत्पाद वर्गों में सबसे बड़े खरीदार हैं।

इनमें कई घरेलू उत्पाद वर्ग शामिल हैं जैसे कि बेड शीट्स, डिनर सेट्स, मोबाइल फोन और साड़ियां। यह भी खुलासा हुआ है कि पूरे भारत में सबसे अधिक मोबाइल की खरीददारी चंडीगढ़ में ही होती है।
विज्ञापन


सर्वे को स्टार सीजे ने दिल्ली, पुणे, अहमदाबाद, लखनऊ, गाजियाबाद, बैंगलोर, लुधियाना, सूरत, गुड़गांव, हैदराबाद, चंडीगढ़, बड़ोदरा, अमृतसर, फरीदाबाद, गौतम बुद्ध नगर, जयपुर, चेन्नई, नागपुर और नासिक आदि प्रमुख बाजारों में किया है।

सर्वे में सामने आया कि बेशक मंदी है, लेकिन होम शॉपिंग फिर भी लोकप्रिय है। होम शापिंग चैनल ने आर्थिक मंदी, बढ़ते मूल्यों, रुपये में गिरावट को आधार बनाते हुए भारत में होम शॉपिंग बाजार पर प्रभावों को समझने के लिए एक सर्वे करवाया। इस सर्वे में स्टार सीजे ग्राहकों की खरीददारी के संबंध में कई दिलचस्प तथ्य उभरकर सामने आए हैं।  
चंडीगढ़ के होटल अरोमा में हुई प्रेस कांफ्रेंस में स्टार सीजे एलाइव के सीईओ केनी शिन ने कहा कि चंडीगढ़ एक बड़ा बाजार है। खुशी की बात यह है कि हम अपने ग्राहकों को बेस्ट डील दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें