फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को करारा जवाब दे रही है सेना : राजनाथ

Thu, 09 Oct 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। गृहमंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान सीमा समझौते का बार-बार उल्लंघन कर रहा है। हालांकि बीएसएफ व सेना के जवान उसका करारा जवाब दे रहे हैं। गृहमंत्री भाजपा प्रत्याशी रणधीर गोलन के पक्ष में प्रचार करने के लिए पूंडरी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग पर उन्होंने कहा कि जो अखबारों में छपता है, वह सच नहीं है। सच के बारे में मीडिया को कोई जानकारी नहीं है। देश का गृहमंत्री होने के नाते वह यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि भारत सरकार किसी भी कीमत पर देश का मस्तक को झुकने नहीं देगी। उन्होंने हरियाणा के उन सभी जवानों को नमन किया, जो सीमा पर आंख उठाने वाले को माकूल जवाब दे रहे हैं।

‘गांवों में विकास, तभी खुशहाल होगा देश’
राजनाथ ने कहा कि भारत पड़ोसी देशों से दोस्ताना रिश्ते रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत तभी खुशहाल होगा, जब गांवों का विकास होगा। उन्होंने गांवों के विकास के लिए गांवों में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की बात भी कही। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर वोट लेने वाली पार्टी नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। मंच के माध्यम से उन्होंने रणधीर गोलन को जीत दिलवाने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व सीपीएस सुलतान सिंह जडौला, वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह ढुल, ब्लाक समिति चेयरमैन विजयपाल कौल, नपा चेयरमैन महाबीर सिंह मौजूद थे।

गुजरात मॉडल की सराहना
गृहमंत्री ने अपने भाषण के दौरान गुजरात मॉडल की सराहना की। प्रदेश के विकास पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि क्या हरियाणा में ऐसा विकास नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि पूंडरी हलके की जो भी समस्याएं हैं, वह रणधीर गोलन के विधायक बनने के बाद समाप्त हो जाएगी।

गृहमंत्री ने पूंडरी हलके में रेल लाइन बिछवाने, बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाते समेत समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही। भाजपा प्रत्याशी रणधीर गोलन ने कहा कि उनके विधायक बनने के बाद पूंडरी को एक नहीं, तीन विधायक मिलेंगे। वे खुद, पूर्व सीपीएस सुलतान सिंह जडौला व सज्जन सिंह ढुल और तीनों ही मिलकर हलके का संपूर्ण विकास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें