फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नूंह मामले पर बोले गृहमंत्री विज- जो पूछना है मुख्यमंत्री से पूछें, जो जानकारी थी, मैं बता चुका

Mon, 07 Aug 2023 02:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज नूंह मामले में इनपुट न होने की बात कह चुके हैं। वहीं सीआईडी इंस्पेक्टर ने कहा था कि समय पर जानकारी भेज दी थी। 
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह हिंसा मामले में अपडेट पूछने पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने साफ शब्दों में कहा है कि इस मामले में जो भी पूछना है मुख्यमंत्री से पूछिए, उनके पास जो जानकारी थी, वे बता चुके हैं। विदित रहे कि विज सीआईडी के इनपुट को लेकर नाराजगी जता चुके हैं।
विज्ञापन


विज का कहना है कि एक तो उनको हिंसा के तीन घंटे बाद जानकारी दी गई। दूसरा घटना से पहले उन्हें कोई इनपुट नहीं था। पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि नूंह हिंसा से संबंधित तमाम जानकारी मुख्यमंत्री के पास हैं।

उधर, दूसरे कार्यकाल में भाजपा सरकार बनने के समय भी सीआईडी को गृह मंत्रालय के अधीन रखने को लेकर विवाद सामने आया था। बाद में सीआईडी को मुख्यमंत्री के अधीन ही रखा गया था। एक बार फिर सीआईडी को लेकर खींचतान सामने आई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेसी नेता राशिद अल्वी के बयान पर विज ने कहा कि हिंदुस्तान की प्रजातंत्र प्रणाली उच्चतम शिखर पर है। सभी को पता है कि प्रधानमंत्री ने एक भी प्रदेश की सरकार को भंग नहीं किया। उन्होंने ओवैसी के पाक के साथ क्रिकेट मैच पर दिए बयान पर कहा कि ओवैसी नफरत फैलाने की फैक्ट्री बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें