हरियाणा में शराब घोटाले को लेकर रसूखदारों के नाम सामने आने के बाद एसईटी को जांच रिपोर्ट जल्द सौंपने के आदेश दे दिए गए हैं। मामला बढ़ जाने के कारण हरियाणा में सियासी हलचल भी तेज हो गई है। ऐसे में कई दिनों से मुद्दे की तलाश कर रहे विपक्ष को भी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जांच में कोई ढिलाई न हो इसके लिए गृह मंत्री ने जांच रिपोर्ट 31 मई तक देने के लिए कहा है।
इसे भी पढ़ें- हरियाणा ने 10वीं-12वीं की कक्षाएं ऑड-ईवन सिस्टम से करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा, दो सुझाव
मैं डिप्टी सीएम की बात पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता
अनिल विज ने कहा है कि मैं डिप्टी सीएम की बात पर कुछ कमेंट नहीं करना चाहता हूं। इस समय मेरी नजरें सिर्फ जांच पर हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मैं कोई टिप्पणी कर सकूंगा। मालूम हो कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पूर्व विधायक सतविंद्र राणा को लेकर कहा था कि जांच में शामिल होने से कोई दोषी नहीं हो जाता। दुष्यंत ने मामले में राणा का खुलकर बचाव किया था।