फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में छुट्टियां पर प्रेमी जोड़ों की भीड़

Tue, 10 Jun 2014 02:47 PM IST
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में इन दिनों ग्रीष्मकालीन छुट्टियां चल रही हैं। वकील भी कम हैं और मुवक्किल भी, लेकिन यहां न्याय के लिए पहुंच रहे व्यक्तियों में अधिकांश प्रेमी जोड़े ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


छुट्टियों में हाईकोर्ट में लगने वाले अधिकांश मामलों में प्रेमी जोड़ों द्वारा सुरक्षा के मामले ही होते हैं। पिछले सालों की तुलना में हालांकि इस बार ऐसे मामले कम हैं, लेकिन फिर भी 10 प्रतिशत केस ऐसे ही आ रहे हैं।

प्रेमी जोड़े ज्यादा हरियाणा से

पिछले सालों में यह प्रतिशत 40 फीसदी तक पहुंच चुका है। बड़ी बात यह है कि सुरक्षा पाने वाले प्रेमी जोड़े ज्यादा हरियाणा से आ रहे हैं। पंजाब से काफी कम केस हैं और चंडीगढ़ का इक्का-दुक्का केस ही है।

हाईकोर्ट में पहुंचने वाले यह जोड़े सुरक्षा की मांग लेकर आते हैं। कुछेक तो यह समझते हैं कि शायद उन्हें सुरक्षा मिलेगी, लेकिन अब तक अधिकांश मामलों में हाईकोर्ट द्वारा संबंधित थाना पुलिस को सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के निर्देश ही होते हैं।

सुरक्षा मिलने वाले अधिक मामले ऐसे होते हैं, जिनका पीछा हो रहा होता है या फिर उन्हें हाईकोर्ट के नजदीक अगवा करने की कोशिशें होती हैं।
विज्ञापन

सीधे हाईकोर्ट पहुंचते हैं प्रेमी जोड़े

हाईकोर्ट के पास ऐसी घटनाएं आम तौर पर देखने को मिलती हैं, जिसमें पारिवारिक सदस्य या रिश्तेदार अपनी बेटी-बहन को उसके प्रेमी से अलग छुड़वाकर ले जाने का प्रयास करते हैं।

पुलिस के पास ऐसे मामलों की शिकायत भी जाती है और फिर हाईकोर्ट में पेशी के वक्त या तो लड़की को सुरक्षित रखने के लिए नारी निकेतन जैसे स्थानों पर भेजा जाता रहा है या फिर लड़की की पसंद पूछी जाती है कि वह किसके साथ जाना चाहती है।

अधिकतर मामलों में यही देखने को मिला है कि प्रेमी जोड़े सीधे हाईकोर्ट पहुंच करते हैं, जबकि हाईकोर्ट एक पुराने मामले में काफी पहले दोनों राज्यों को निर्देश दे चुका है कि सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस सतर्क रहे और सुरक्षा सुनिश्चित बनाई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें