फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस राष्ट्रपति का दौरा: पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Mon, 18 Jan 2016 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी पुलिस ने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की विजिट और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फ्रांस के राष्ट्रपति 24 जनवरी को चंडीगढ़ आएंगे और कैपिटल कांपलेक्स और शहर देखेंगे।
विज्ञापन


वीआईपी विजिट को लेकर पुलिस विभाग में सभी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी है। पुलिस कर्मियों की 26 जनवरी तक छुट्टियां बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही पुलिस ने शहर में गहन चेकिंग भी शुरू कर दी है।

फ्रांस केराष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। इससे भी पुलिस और सुरक्षा बलों की सांसें अटकी हुई हैं। कुझ दिन पहले ही पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों की यूटी सचिवालय में बैठक भी हुई थी। इस बैठक में पुलिस के डीआईजी और  पुलिस केडीएसपी भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मीटिंग में पुलिस प्रशासन ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के रूट और उस पर सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रविवार को पुलिस ने शहर में चार घंटे तक स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने शहर के बस स्टैंड, होटल, मॉल ,सिनेमा, व्यस्त बाजारों और गेस्ट हाउस में पुलिस ने चेकिंग की।

इस दौरान पुलिस ने वाहनों को भी चेक किया। पुलिस ने कुल 798 वाहनों की जांच की। जिसमें 21 वाहनों के चालान भी काटे गए। पुलिस ने एक वाहन को जब्त किया। इस दौरान बम निरोधक दस्ता की मदद से भी संवेदनशील जगहों की जांच की गई।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों का कहा कहना है कि 26 जनवरी तक इसी तरह शहर में औचक निरीक्षण चलता रहेगा। साथ ही शहर में अब देर रात और सुबह केवक्त भी नाकेलगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें