चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की मांग के बाद 28 दिसंबर से 2 जनवरी तक सरकारी स्कूलों में सर्दियों का अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में चल रही मिड टर्म परीक्षा का परिणाम 30 दिसंबर तक जारी करने का निर्देश दिया था, लेकिन वीरवार को सर्दियों की छुट्टियां घोषित करने के बाद स्कूलों को मिड टर्म परीक्षा का परिणाम 5 जनवरी तक घोषित करने के निर्देश दिए हैं। छुट्टियों के संदर्भ में डीईओ दफ्तर की ओर से पत्र जारी किया गया है।