अमर उजाला रूपांतरण क्लब की की ओर से रेसिपी प्रतियोगिता व होली मिलन ‘रंग बरसे’ समारोह डालडा कुकिंग ऑयल और कैच के सहयोग से 31 मार्च को पंचकूला के सेक्टर-14 में स्थित महाराजा ग्रैंड होटल में 3 बजे से आयोजित किया जाएगा।
रेसिपी प्रतियोगिता के इच्छुक रूपांतरण क्लब की सदस्य रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपनी रेसिपी लिखकर anurags@chd.amarujala.com पर या अमर उजाला के कार्यालय एससीओ 34-37 सेक्टर-9 डी चंडीगढ़ में भेजें। शॉर्ट लिस्टेड प्रतिभागियों को फोन से सूचना दी जाएगी।
उन्हें सेमी कुक्ड फूड बनाकर कार्यक्रम में आना होगा। इसके अलावा उन्हें निर्णायक मंडल के सदस्यों के सामने डालडा ऑयल में फूड तैयार करना होगा। इस कार्यक्रम में रेसिपी प्रतियोगिता दो तरह की होगी। इसमें दूसरी प्रतियोगिता में सेमी कुक्ड फूड में कैच हींग का तड़का जजों के सामने लगाना होगा। दोनों ही प्रतियोगिता के विजेताओं को डालडा कुकिंग ऑयल और कैच की तरफ से आकर्षक पुरस्कार दिए जायेंगे।
इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए 8699032100 पर फोन कर सकते हैं। दोनों रेसिपी प्रतियोगिता अलग-अलग है। दोनों के विजेता भी अलग-अलग होंगे।