फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: राजभवन में धूमधाम से मनाया होली पर्व, मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं, पानी बचत का संदेश

Tue, 07 Mar 2023 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अगर गुलाल का तिलक लगाकर मनाई जाए तो न केवल पानी की बचत होगी, बल्कि रासायनिक रंगों के त्वचा पर होने वाले दुष्प्रभाव से भी बचा जा सकता है। इस दौरान किसी भी प्रकार की कॉस्मेटिक चीजों के इस्तेमाल से बचे।
विज्ञापन
राजभवन में धूमधाम से मनाया होली पर्व - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा राजभवन में होली मिलन समारोह मनाया गया। राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि इस पर्व को आपसी प्यार, प्रेम, सौहार्द व भाईचारे सेे मनाएं। राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दतात्रेय और लेडी गर्वनर बंडारू वसंथा, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंजाब विधान सभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा, अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया, हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर फूलों की बरसात के साथ होली मिलन समारोह मनाया और बधाई दी।

विज्ञापन


कार्यक्रम में सूचना, लोक सम्पर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भावविभोर किया।

मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं, पानी बचत का संदेश
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को होली के की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि समाज में होली के त्योहार का बड़ा महत्त्व है। हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र के साथ इस त्योहार को आपसी प्यार, प्रेम और भाईचारे से मनाना चाहिए। इस त्योहार पर पानी की बर्बादी न करें। क्योंकि जल सीमित मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होली अगर गुलाल का तिलक लगाकर मनाई जाए तो न केवल पानी की बचत होगी, बल्कि रासायनिक रंगों के त्वचा पर होने वाले दुष्प्रभाव से भी बचा जा सकता है। इस दौरान किसी भी प्रकार की कॉस्मेटिक चीजों के इस्तेमाल से बचे। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है अपने जीवन में खुशियों के रंग भरे और जीवन में खुशहाल बनाएं। आइए हम सभी अपने भीतर की बुराइयों का भी दहन करें और अपना बेहतरीन व्यक्तित्व विकसित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें