सेक्टर-29 के गढ़वाल सभा में होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। इसमें पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ में रहने वाले उत्तराखंड के लोग शामिल होंगे।
गढ़वाल सभा के प्रधान कुंदन लाल उनियाल और महासचिव चंडी प्रसाद भट्ट ने बताया कि समारोह में गढ़वाल की संस्कृति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।