चंडीगढ़ हॉकी अकादमी के खिलाड़ी भविष्य में सीधे तौर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे। हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए अकादमी को एंट्री देने का फैसला किया है।
देश की सर्वोच्च हॉकी संस्था ने अकादमी को मान्यता देने का फ ैसला लिया हैै। इससे पहले तक हॉकी अकादमी के खिलाड़ी शहर के अन्य खिलाड़ियों की मिलीजुली टीम के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया करते थे।
वर्ष 2002 से शहर के सेक्टर 42 हॉकी स्टेडियम से संचालित हॉकी अकादमी से भारतीय हॉकी टीम के सदस्य धर्मवीर और रुपिंदर पाल सिंह जैसे खिलाड़ी निकल चुके हैं।
केएस भारती ,संयुक्त खेल निदेशक, यूटी खेल विभाग ने बताया कि ‘हॉकी इंडिया ने चंडीगढ़ हाकी अकादमी को मान्यता देने का फैसला किया है, इससे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों की सीधी प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।