फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी इंडिया लीग: फाइनल में पहुंचा कलिंगा लांसर, यूपी विजार्ड्स को दी शिकस्त

Sun, 26 Feb 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग के पहले सेमीफाइनल मैच में पिछले साल की उप-विजेता कलिंगा लांसर ने उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को 4-3 (पेनल्टी शूट) में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के हीरो रहे कलिंगा लांसर के बिली बेकर। उन्होंने पहले मैदानी गोल से टीम को बराबरी पर पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने सडन डेथ में शूट आऊट से टीम को फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-42 हॉकी स्टेडियम में सेमीफाइनल मैच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद शूटआऊट का सहारा लिया गया। इसमें दोनाें टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मैच का निर्णय सडन डेथ से किया गया। इसमें कलिंंगा लांसर की ओर से ललित उपाध्याय व एरन जलवेस्की ने 1-1 गोल किया। जबकि उत्तर प्रदेश की ओर से फ्लोरेंट ही गोल करने में सफल हुए।

पहले क्वार्टर में उत्तर प्रदेश विजार्ड टीम ने शुरू से ही कलिंगा पर दबाव बनाए रखा। खेल के चौथे मिनट में फ्लोरेंट वॉन अबूल ने मैदानी गोल करके टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। हालांकि, इससे पहले तीसरे मिनट में उत्तर प्रदेश को पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन गोल करने मेें सफल नहीं हो सके। इसके बाद कलिंगा को 9वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला, जिसको देविंद्र वाल्मीकि ने गोल में तब्दील कर टीम के अंतर को 2-1 कर दिया। इसके बाद कलिंगा लांसर को खेल के 13वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन मिस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सडन डेथ में उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को पेनल्टी शूट में 4-3 से शिकस्त दी

फाइनल में पहुंचा कलिंगा लांसर - फोटो : अमर उजाला
दूसरे क्वार्टर में उत्तर प्रदेश विजार्ड को 16वें मिनट पेनल्टी कार्नर मिला, जिसको गुंजालो पिलात गोल में नहीं बदल सके। इसके बाद उत्तर प्रदेश को खेल के 19वें मिनट में फिर पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन टीम के कप्तान वीआर रघुनाथन गोल करने में सफल नहीं हो सके। हॉफ टाइम तक उत्तर प्रदेश की टीम 2-1 से आगे रही। तीसरे क्वार्टर में कलिंगा लांसर ने अटैकिंग रुख अपनाया।

35वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को कलिंगा के मोरिट्स फुरत्से ने गोल कर टीम को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। इससे पहले उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को भी पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन टीम के कप्तान रघुनाथन गोल करने में सफल नहीं हुए। 43वें मिनट में भी कलिंगा लांसर को पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन वह मिस हो गया। चौथे क्वार्टर में दोनाें टीमों की ओर से अटैकिंग खेल शुरू हुआ।

46वें मिनट में कलिंगा लांसर के बिली बेकर ने फील्ड गोल कर टीम को 4-2 पर ला दिया। इसके बाद 58वें मिनट में उत्तर प्रदेश विजार्ड्स के आकाशदीप सिंह ने मैदानी गोल करके टीम को 4-4 की बराबरी पर ला दिया।  इसके बाद ही उत्तर प्रदेश को 59वें मिनट में उत्तर प्रदेश को पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन गोल नहीं कर सके।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें