फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी पर बाबा रामदेव ने कसा था तंज, कोर्ट ने नोटिस जारी करके पेश होने को कहा

Sat, 06 Oct 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

योगगुरु बाबा रामदेव को कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए 22 अक्तूबर को पेश होने को कहा है। यह नोटिस हरियाणा की हिसार जिला अदालत ने जारी किया है। एक समाज के खिलाफ टिप्पणी करने पर बाबा रामदेव को 22 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने का नोटिस जारी हुआ है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार जैन की कोर्ट ने यह नोटिस जारी किया है। शिकायतकर्ता रजत कल्सन ने बताया कि गत 26 अप्रैल 2014 को बाबा रामदेव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके समुदाय विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


 इस बारे में हांसी कोर्ट में भी एक शिकायत दी गई थी, जिसको निचली अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद हिसार की सत्र अदालत में रिवीजन याचिका दाखिल की गई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बाबा रामदेव को नोटिस जारी कर 22 अक्तूबर को पेश होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश जारी किया है। बाबा रामदेव ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए समाज विशेष के खिलाफ टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें