फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौ सौ मीटर दौड़ में हिमांशी ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के पदक जीतने का क्रम जारी है। चैंपियनशिप का आयोजन सेक्टर-7 खेल परिसर में किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को लड़कियों के अंडर-16 आयु वर्ग में सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर-26 की हिमांशी ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण, टेंडर हार्ट स्कूल-33 की मेघा ने रजत और जीएमएसएसएस-20 की कोमल ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों के अंडर-14 आयु वर्ग के शॉटपुट इवेंट में जीएमएसएसएस-47 की हरमनजीत कौर ने स्वर्ण, जीएमएचएस-29 की रेखा ने रजत और इसी स्कूल की रुचि ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों की लंबी कूद प्रतियोगिता में डीसीए मनीमाजरा की गरिमा ने स्वर्ण, तुलसी ने रजत और अक्षिता ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें