फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की लेखक गुरमीत बेदी की किताब की लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के लिए भी
विज्ञापन

फोटो सहित
ज्योतिष को लेकर फैली भ्रांतियों का निराकरण करती है ‘एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान’
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गुरमीत बेदी की ज्योतिष पर लिखी किताब का किया विमोचन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। ज्योतिष एक प्राचीन विज्ञान है , जिसमें ग्रह, नक्षत्र और खगोलीय पिंडों के बारे में बहुत सटीक गणनाएं करके प्रामाणिक जानकारियां दी गई हैं। साहित्य की विभिन्न विधाओं में सृजन के अलावा लेखक ने तीन दशक के अपने व्यापक शोध के बाद यह किताब लिखी है। पुस्तक में ज्योतिष को लेकर फैली अनेक भ्रांतियों का निराकरण करके इसे एक संपूर्ण विज्ञान साबित करने का प्रयास किया है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल अकादमी से पुरस्कृत साहित्यकार गुरमीत बेदी की किताब ‘एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान’ का विमोचन करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ज्योतिष विषय पर लगातार शोध होना चाहिए, ताकि विश्व भारत की इस गौरवपूर्ण विरासत से लाभान्वित हो सके। उन्होंने इस विषय पर शोध करने के लिए बेदी को बधाई दी। साथ ही उन्हें भविष्य में भी इस विषय पर अपना अध्ययन और शोध जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखक गुरमीत बेदी हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में डिप्टी डायरेक्टर हैं और चंडीगढ़ स्थित प्रेस संपर्क कार्यालय में तैनात हैं। इस शोध पुस्तक में उन्होंने विभिन्न ग्रहों की प्रकृति और मानव जीवन पर उनके प्रभाव का विस्तार से वर्णन किया है। साहित्य की विभिन्न विधाओं में गुरमीत बेदी ने 9 पुस्तकें व तीन उपन्यास लिखे हैं। उन्हें हिमाचल अकादमी सहित देश-विदेश के कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उनके कविता संग्रह मेरी ही कोई आकृति का जर्मन कवयित्री रोजविटा ने जर्मनी में भी अनुवाद किया है। प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पिछले महीने इस पुस्तक का विमोचन किया था। गुरमीत बेदी ज्योतिष पर शोध पुस्तक लिखने वाले पहले हिमाचली लेखक भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें