फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से त्रस्त लोगों की मदद करेगी हिमाचल महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हिमाचल महासभा चंडीगढ़ हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा से त्रस्त लोगों की मदद करेगी। महासभा के अध्यक्ष अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति ने बताया कि वे संस्था के सदस्यों के साथ आपदा से बेहाल लोगों को मदद के लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त ग्राम पंचायत चबूतरा, जिला हमीरपुर से 11 घरों की और ग्राम पंचायत भौडा, जिला कांगड़ा से एक घर की लिस्ट आई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिमाचल महासभा पीड़ितों को अपने राहत कोष से योगदान देगी। महासभा की ओर से वर्ष 2023 में भी हिमाचल सरकार को 4 लाख 51 हजार रुपए का योगदान मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया था। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को सूचित किया है कि किसी की जानकारी में कोई भी इस प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त है तो वह ग्राम पंचायत प्रधान से तस्दीक करवा कर नाम हिमाचल महासभा को दे। ताकि सभा की ओर से मदद की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें