चंडीगढ़। हिमाचल महासभा चंडीगढ़ का चुनाव पांच सितंबर को होगा। यह जानकारी महासभा के महासचिव भागीरथ शर्मा ने दी है। भागीरथ शर्मा ने बताया कि महासभा के अध्यक्ष का चुनाव पांच सितंबर को सेक्टर-23 स्थित मुनि जी मंदिर में होगा। चुनाव के लिए 15 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। इच्छुक सदस्य 5 से 14 अगस्त के दौरान एमएल राणा, मनोहर लाल और भागीरथ शर्मा के साथ संपर्क कर नामांकन फार्म ले सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 18 अगस्त को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 22 अगस्त है। संवाद