फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पांव में दर्द, फोर्टिस में जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वीरवार को चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में स्वास्थ्य की जांच करवाई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दाहिने पांव में कुछ दिनों से दर्द की शिकायत है। सीएम सुक्खू ने फोर्टिस अस्पताल में एमआरआई करवाया। डॉक्टरों ने उन्हें फिजियोथेरेपी की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक अब छह महीने बाद दोबारा उनका एमआरआई टेस्ट होगा। इस मौके पर उनके साथ सीएम के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, सीपीएस रामकुमार, विधायक सुरेश कुमार और विनोद सुल्तानपुरी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री दो दिन तक यहीं रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें