फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से आरोपी ने की भागने की कोि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-43 जिला अदालत में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक भगौड़ा कोर्ट से भागने के फिराक में था। इसके बाद उसे थोड़ी देर में नायब की मुस्तैदी की वजह से उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान सेक्टर 8ए निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। 23 अक्तूबर 2017 को शिकायत के अनुसार अजय कुमार ने सेक्टर 22 स्थित निक्का राम बाबू राम ज्वेलरी शॉप से दो डायमंड ज्वेलरी सेट खरीदे। एक डायमंड सेट 43 लाख और दूसरा 24 लाख रुपये का था। ज्वेलरी खरीदने के बाद उसने 20, 23 और 24 लाख रुपये के तीन चेक जारी किए, लेकिन बैंक की ओर से 2 नवंबर वर्ष 2017 को चेक बाउंस हो गया। इसके बाद निक्का राम बाबू राम ज्वेलरी शॉप के मालिक जवाहर जैन ने जिला अदालत में शिकायत दर्ज करवाई। कुछ समय बाद जैन का निधन हो गया। इसके बाद मामले की पैरवी उनके बेटे की ओर से की जा रही थी। घटना के बाद से अजय कुमार अदालत में कभी पेश नहीं हुआ, जिससे उसे करीब एक वर्ष पूर्व अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया। बीते बुधवार को अजय कुमार अपने किसी अन्य मामले से संबंधित अदालत पहुंचा था। जब उसे अदालत में देखा गया तो इसकी सूचना न्यायाधीश को दी गई। इसके बाद उसे नायब की मदद से उसे पकड़ लिया गया। इस दौरान एडवोकेट एनके नंदा ने कहा कि जब हेड कांस्टेबल गुरदेव सिंह, नायब उन्हें गिरफ्तार करने के लिए बाहर गए, तो अजय कुमार मौके से भाग निकला और उन्हें बाद में अदालत के मुख्य द्वार की सीढ़ियों के पास से गिरफ्तार कर सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें