फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गांव फैदां निजामपुर के अनुज यादव की शिकायत पर हरियाणा नंबर के एक ट्रक ड्राइवर पर लापरवाही से जान लेने पर केस दर्ज किया है। आरोपी ट्रक चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को सुखना पेट्रेाल पंप, सेक्टर-28 के सामने आईटीआई लाइट प्वाइंट पर टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसे जमानत पर छोड़ दिया। उसकी पहचान हरियाणा के करनाल जिले के देविंदर सिंह (42) के रूप में हुई है। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सुखना पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करता है। बीते 29 अप्रैल को सुबह लगभग 7.15 बजे एक व्यक्ति औद्योगिक क्षेत्र की तरफ से पेट्रोल पंप वाली सड़क क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। पीसीआर घायल को अस्पताल ले गई। मृतक लगभग 50 वर्ष का व्यक्ति था, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें