लालड़ू। तेज रफ्तार कार ने घर लौट रहे मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गया जिसकी पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। लालड़ू पुलिस ने मृतक की पत्नी ललिया देवी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक दयानंद ऋषिदेव (45) वासी लालड़ू स्थायी वासी बिहार पांच महीने से अंबाला के एक निजी कॉलेज में मजदूरी का काम करता था। पांच मार्च को शाम करीब सात बजे दयानंद राशन लेकर अंबाला से लालड़ू अपने घर आ रहा था। जब वह झरमड़ी बैरियल के पास पहुंचा तो एक हरियाणा नंबर की गाड़ी जिसे उक्त आरोपी तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ चला रहा था। उसने दयानंद को पीछे से टक्कर मारी जिससे उसे कई गंभीर चोटें आईं। इसके बाद राहगीर उसे नजदीक अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाशी में जुट गई है।