फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एन-चो पर हाई लेवल ब्रिज बनाने की तैयारी, 1 साल में होगा तैयार

Sun, 09 Oct 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
पुल - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मोहाली सेक्टर-80 व 81 से होकर खरड़-बनूड़ रोड पर जाने के लिए लोगों को अब आसानी आएगी। गमाडा के थिंक टैंक ने इस इलाके से गुजर रहे एन-चो पर हाई लेवल ब्रिज बनाने की तैयारी की है। गमाडा द्वारा यह काम प्राइवेट कंपनी द्वारा करवाया जाएगा। वहीं, यह एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गमाडा ने ब्रिज बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए डिजाइन तैयार कर लिया गया है। यह पुल नॉलेज सिटी समेत कई दफ्तरों व गांवों को जाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद होगा। गमाडा के अधिकारियों के मुताबिक, नवंबर 15 तक कंपनी को काम सौंप दिया जाएगा। इस महीने के आखिर में कंपनियों की तकनीकी व फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। जो कंपनी गमाडा के मानकों पर उतरेगी। उसे ही उक्त काम सौंपा जाएगा।

अधिकारियों का दावा है कि पुल बनने से जहां आवाजाही आसान होगी। वहीं, उक्त सेक्टरों में भी विकास का पहिया घूमेगा। पुल के लिए गमाडा की हुई उच्चस्तरीय कमेटी में पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही पुल के लिए प्लान बजट में पैसे भी पास हो चुका है।
विज्ञापन


वहीं, गमाडा ने शहर से गुजर रहे एन-चो के सौंदर्यीकरण की दिशा में जोरों से काम शुरू कर दिया है। चो को जहां अंडरग्राउंड किया जा रहा है। वहीं, चो के किनारों पर लेजर वैली बनाने की तैयारी है। सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा भी इस प्रोजेक्ट में अपनी दिलचस्पी दिखा चुके हैं। अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें