फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार से HC ने कहा: जिनकी सुरक्षा पूरी तरह वापस ली गई है, उन्हें कम से कम एक सुरक्षाकर्मी दें

Sat, 23 Jul 2022 12:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार ने जिन 424 लोगों की सुरक्षा घटाई थी, उसमें सिद्धू मूसेवाला भी शामिल थे। सुरक्षा कटौती के अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या हो गई थी। पहले उनकी सुरक्षा में छह जवान थे। आप सरकार ने चार जवान वापस बुला लिए थे। 
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में 424 महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा में कटौती की सूची लीक होने के मामले में राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि इस संबंध में सीलबंद रिपोर्ट 29 जुलाई को सौंप दी जाएगी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि जिन लोगों को धमकियां मिल रही हैं, उनकी सुरक्षा पर पंजाब सरकार को गौर करना चाहिए। जिनकी सुरक्षा पूरी तरह से वापस ली गई है, उन्हें अगले आदेश तक कम से कम एक सुरक्षा कर्मी दिया जाए।

विज्ञापन

 
सुरक्षा में कटौती को लेकर दाखिल विभिन्न याचिकाओं पर पिछली सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया था कि 6 जून को घल्लूघारा दिवस के चलते सुरक्षा वापस ली गई थी और 7 जून से पुरानी सुरक्षा बहाल कर दी गई। सूची के सार्वजनिक होने के मामले में जांच जारी है। सूची लीक होने पर हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा था कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसकी जांच बेहद जरूरी है। इसी पर अब पंजाब सरकार ने जवाब दायर करने के लिए हाईकोर्ट से समय देने की मांग की है।

सुरक्षा बहाली के लिए पहुंचे थे हाईकोर्ट 
आप सरकार की ओर से सुरक्षा घटाने के बाद पंजाब के कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी। पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओपी सोनी, पूर्व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, गुरचरण सिंह बोपाराय, सुखविंदर सिंह, कृष्ण कुमार, देश राज दुग्गा समेत कई नेताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा बहाली की मांग की थी। पंजाब सरकार को अगली सुनवाई पर सुरक्षा में कटौती को लेकर जवाब दाखिल करना होगा। साथ ही सूची लीक होने से जुड़ी जांच की रिपोर्ट भी सौंपनी होगी।
विज्ञापन


सुरक्षा घटते ही मूसेवाला की हुई थी हत्या
पंजाब सरकार ने जिन 424 लोगों की सुरक्षा घटाई थी, उसमें सिद्धू मूसेवाला भी शामिल थे। सुरक्षा कटौती के अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या हो गई थी। पहले उनकी सुरक्षा में छह जवान थे। आप सरकार ने चार जवान वापस बुला लिए थे। 

मूसेवाला के पिता को मिली धमकियों को गंभीरता से लें डीजीपी: वड़िंग
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश के डीजीपी से कहा है कि वे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को मिल रही धमकियों को गंभीरता से लें। शुक्रवार को एक बयान में वड़िंग ने कहा कि सुरक्षा व इंटेलिजेंस की भारी खामी के चलते सिद्धू मूसेवाला की कीमती जान गंवा चुके हैं और इस बार हमें और अधिक सावधान रहने की जरूरत है। वड़िंग ने उम्मीद जताई कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को उपयुक्त सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें