फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों के चैंबर निर्माण पर हाईकोर्ट की प्रशासन को सलाह

Tue, 16 Feb 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वकीलों को चैंबर निर्माण के लिए जगह की मांग को लेकर हाईकोर्ट ने प्रशासन को यहां की मल्टीलेवल पार्किंग के ऊपर चैंबर बनाने की संभावना तलाशने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

 
वकील म्यूजियम के सामने जगह की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने इसे कैपिटल कंप्लेक्स का हिस्सा बताते हुए जगह देने में असमर्थता जताई थी। बाद में प्रशासन ने डाकघर के पास जगह देने पर रजामंदी जाहिर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने सवाल उठाया था कि क्या यह जमीन ग्रीन बेल्ट नहीं है।

साथ ही हाईकोर्ट ने इस जमीन को देने से इनकार करते हुए प्रशासन से कोई दूसरा स्थान तलाशने को कहा है। अदालत की ओर से विकल्प के तौर पर मल्टी लेवल पार्किंग के ऊपर चैंबर निर्माण की संभावना तलाशने का निर्देश देते हुए सुनवाई दो मार्च तक स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें