फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: जम्मू में आतंकी हमले के बाद पांच जिलों में हाई अलर्ट

Sun, 11 Feb 2018 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
JAMMU ATTACK - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
जम्मू के आर्मी कैंप में शनिवार की सुबह किए गए फिदायीन हमले के बाद सूबे के पांच सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। शनिवार दोपहर गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया और यात्रियों के सामान की चेकिंग की।
विज्ञापन


बार्डर रेंज के आईजी एसपीएस परमार ने बताया हमले के कुछ देर बाद ही उनके अधीन पड़ते पांच जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन और पुलिस जिला बटाला में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। पंजाब पुलिस के 1500 कर्मचारी लाइन आफ डिफेंस पर नजर रख रहे है।

एहतियात के तौर पर सभी एसएसपी को हिदायत दी गई है कि वह चौकन्ने रहकर शहरों में पुलिस की गश्त और नाके बढ़ाएं। एसएसपी गुरदासपुर हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि पूरी सतर्कता बरती जा रही है। हाईवे पर वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति पर शक जाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन


जिला गुरदासपुर पाकिस्तान की सीमा के बिल्कुल साथ सटा हुआ है। दीनानगर तथा पठानकोट में भी बड़े आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया जा चुका है। 27 जुलाई 2015 को दीनानगर थाने में हमला हुआ था। ऐसे में जिला गुरदासपुर में ज्यादा चौकसी बरती जा रही है।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें