संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ व खालड़ा पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी ड्रोन और 260 ग्राम हेरोइन बरामद की है। डीएसपी डिवीजन भिखीविंड प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकी राजोके पुलिस स्टेशन खालड़ा के तहत खेतों में ड्रोन डीजेआई माविक पर एक पैकेट मिला जिसमें से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। खालड़ा पुलिस स्टेशन के एसएचओ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में खालड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।