फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में हेरिटेज फर्नीचर चोर गिरोह सक्रिय, कमेटी लेगी कड़ा निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू से हेरिटेज फर्नीचर की चोरी में यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है। इसकी पीयू अपने तरीके से जांच कर रही है। वहीं, हेरिटेज फर्नीचर को लेकर बनाई गई कमेटी भी कड़े निर्णय लेने की तैयारी में है। इसके तहत विभागाध्यक्षों की जिम्मेदारियां बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

पीयू की ओर से बनाई गई कमेटी ने कुछ माह पहले सभी विभागों को पत्र भेजकर पूछा था कि वह बताएं कि उनके पास कितना हेरिटेज फर्नीचर है। कुछ विभागों ने लिखा था कि उनको पता नहीं है कि हेरिटज फर्नीचर की पहचान कैसे होती है और कुछ ने लिख दिया था कि उनके यहां हेरिटेज फर्नीचर है ही नहीं। सूत्रों का कहना है कि जिन विभागों ने हेरिटेज फर्नीचर न होने की बात लिखी थी, उनमें से कुछ विभागों से फर्नीचर चोरी हुआ है। हाल ही में जिस विभाग से फर्नीचर चोरी हुआ है, वह भी संदेह के दायरे में है।
सूत्रों का कहना है कि जांच कमेटी इसी सप्ताह में सभी तथ्यों की जांच करेगी। कई परतें खुलेंगी। साथ ही अंदरखाने चल रही जांच में उन लोगों का भी पता लग सकता है जो फर्नीचर चोर गिरोह से मिले हुए हैं। एक भी व्यक्ति इस प्रकरण में पीयू को हाथ लगा तो फिर परत दर परत खुलती जाएंगी। पीयू के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर पांच से मरम्मत को जा रही करोड़ों की टेबल प्रकरण में भी दो सीनियर कर्मचारी फंस सकते हैं। वह भी जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें