फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नए कानूनों पर संदेहों को दूर करने के लिए स्थापित होगी हेल्पलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने राज्य के सभी आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के लिए तीन नए आपराधिक कानूनों पर एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसका मुख्य उद्देश्य अधिकारियों को देशभर में 1 जुलाई 2024 से लागू किए जाने वाले इन कानूनों की जटिलताओं से परिचित कराना है। मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार की योजना इन कानूनों पर स्पष्टीकरण और संदेहों को दूर करने के लिए राज्य मुख्यालय पर एक हेल्पलाइन स्थापित करने की भी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा इन कानूनों को लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें