वन विभाग के कंजरवेटर संतोष कुमार का कहना है कि बंदर को पकड़ने के लिए उनके पास स्पेशल दस्ते हैं। इसके अलावा हमारी वेबसाइट पर कुछ नंबर है। जिन पर शहरवासी बंदर को पकड़ने के लिए सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा हमारी हॉट लाइन पुलिस की हॉट लाइट से कनेक्ट है। यदि कोई पुलिस को सूचना देगा तो उसकी जानकारी हमारे पास आ जाएगी। शहरवासी को इस बारे में ध्यान रखना होगा कि वे बंदरों को कुछ भी न खिलाएं।