चंडीगढ़। कोरोना महामारी में पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के लिए चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने शनिवार को कोरोना हेल्पलाइन नंबर जारी किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी वैभव वालिया ने बताया कि प्रदेश में जिन कोरोना मरीजों तक सरकार की सहायता नहीं पहुंच रही हैं, उन्हें यथासंभव सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस ने कोरोना हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
हेल्पलाइन नंबर लव कुमार 99888-77189, मनोज लुबाना 76969-94903 और परीक्षित राणा 78377-46681 जारी किया है। उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस का हर एक साथी 24 घंटे पीड़ितों व जरूरतमंदों के सेवा में उपलब्ध रहेंगे। पिछले साल भी कोरोना महामारी को लेकर लगाए लॉकडाउन के दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस ने कंट्रोल रूम का गठन किया था, जिसकी बदौलत राज्य एवं देशभर के हजारों लोगों को यथोचित मदद प्रदान की गई थी। इस बार युवा कांग्रेस पहले से ज्यादा प्रभावी तथा बेहतर तरीके से समन्वय बनाकर प्रदेश भर में कोरोना पीड़ितों की सेवा करेगा।