फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता स्कूल में हेल्पर, बेटी लक्ष्मी ने बोर्ड में लिए 76.6 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीआईएससीई की ओर से आईसीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रविवार देर शाम को जारी किया गया। इसमें सेंट जेवियर्स में हेल्पर के तौर पर काम करने वाली सीता की बेटी लक्ष्मी ने इसी स्कूल से दसवीं में 76.6 प्रतिशत अंक लेकर परिवार को गौरवान्वित किया है। माता सीता ने बताया कि लक्ष्मी के पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद वह स्कूल में हेल्पर के तौर पर काम करने लगी। लक्ष्मी पढ़ाई के साथ समझदार भी बहुत है। जब वे काम पर होती हैं तो लक्ष्मी घर की जिम्मेदारियां भी संभालती है।
विज्ञापन

माता सीता ने बताया कि दसवीं बोर्ड के दिनों में भी लक्ष्मी पढ़ाई के साथ घर की जिम्मेदारियां संभालती थी। काम से लौटने के बाद लक्ष्मी देर शाम और रात को पढ़ाई करती थी। लक्ष्मी के अलावा उनके दो बेटे हैं। दोनों ही इस साल बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं। लक्ष्मी ने बताया कि बोर्ड की तैयारियों में स्कूल शिक्षकों ने काफी मदद की। उन्होंने बिना ट्यूशन घर पर ही बोर्ड की तैयारी की। वह भविष्य में एडवोकेट बनना चाहती हैं। उनके बोर्ड के दिनों में उनकी माता ने काफी सहयोग किया। वे हमेशा हम भाई-बहनों को पढ़ाई के लिए मोटिवेट करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें