फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: सुखबीर बादल बोले- हेलमेट सिख सैनिकों की मर्यादा का उल्लंघन, PM मोदी से की हस्तक्षेप की मांग

Fri, 13 Jan 2023 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुखबीर बादल ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मामले में हस्तक्षेप कर ऐसे किसी भी प्रस्ताव को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भी सिख सैनिकों पर इस तरह का निर्णय लेने के लिए दबाव नहीं डाला था।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह सशस्त्र बलों में सिख सैनिकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने के फैसले में व्यक्तिगत तौर पर हस्तक्षेप करें। बादल ने केंद्र सरकार के इस कदम को उकसाने वाला और असंवेदनशील बताते हुए कहा कि यह न केवल इतिहास में अभूतपूर्व है, बल्कि सभी तर्कों को झुठलाता है, क्योंकि सिख सैनिक अतीत में भी इस तरह के हेलमेट की आवश्यकता महसूस किए बिना हमेशा देश की रक्षा में सबसे आगे रहे हैं।

विज्ञापन


अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि अगर अखबारों की रिपोर्ट समेत विभिन्न स्रोतों से सामने आई जानकारी सच है तो हमें हैरानी है कि सरकार ने इस तरह की गंभीर भावनात्मक और धार्मिक संवेदनशीलता के मामले में सम्मानित और स्थापित सिख सिद्धांतों, मानदंडों और प्रथाओं की इस तरह से घोर अवहेलना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि यह सिख मर्यादा से संबंधित है और इसके साथ किसी को छेड़छाड़ करने का कोई अधिकार नही है।

बादल ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मामले में हस्तक्षेप कर ऐसे किसी भी प्रस्ताव को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भी सिख सैनिकों पर इस तरह का निर्णय लेने के लिए दबाव नहीं डाला था। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय ने 1948, 1962, 1965 और 1971 के युद्धों समेत कारगिल व अन्य सभी सैनिक अभियानों में आगे बढकर नेतृत्व किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिख सिद्धांत में अपनी पगड़ी के उपर किसी भी तरह की कवरिंग पहनने की रोक है और दोनों विश्व युद्धों में सिखों को न तो पगड़ी के उपर कोई हेडगियर पहनने को कहा गया था और न ही उन्हें मजबूर किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें