शहर में स्थित ओरिएंटल रेस्टोरेंट, पर्पल राईस ने सी-फूड फेस्टिवल की घोषणा की है। पर्पल राइस एंड पेडलर्स के एमडी विपुल दुआ ने कहा, ‘चंडीगढ़ भोजन प्रेमियों का शहर है, जो नए और विविध व्यंजन तलाशते हैं।
यहां पर स्वादिष्ट और लुभावने सी-फूड की मांग बढ़ रही है। पर्पल राईस अपने विस्तृत सी-फूड मेन्यू के साथ इस मांग को पूरा कर रहा है। यह फेस्टिवल दिसंबर माह के दौरान जारी रहेगा।
सेक्टर 35 स्थित पर्पल राईस पर मास्टर शेफ बिक्रम लेपचा ने कहा कि मेन्यू में इंडोनेशियन ग्रिल्ड/स्टीड पॉममेट, स्टैंडिंग पॉममेट, रेड स्नैपर, सिंगापुर स्टाइल चिली क्रैब्स, क्रैब्स ब्लैक पेपर, ग्रिल्ड सोल लेमन चिली फिश, जिंग जिंग सॉस के साथ लॉबस्टर, चिली ऑएस्टर, शेफ स्पेशल जेड सी फूड सूप आदि उपलब्ध होंगे।
सी-फूड के प्रशंसक इन व्यंजनों के ऑफर में वाइन या बीयर के साथ ले सकते हैं। मीठा पसंद करने वाले लोग मेन्यू में लजीज केक चुन सकते हैं।