फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा में लू का कहर, जिला उपायुक्त करें सकेंगे छुट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में हीट वेव यानि लू के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्तर पर एक जून से पहले स्कूलों में छुट्टियां करने के संबंध में फैसला कर सकते हैं। रविवार को अवकाश के बावजूद विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से यह आदेश जारी किए। हरियाणा में शनिवार व रविवार को औसत तापमान 46 डिग्री था। जिसके चलते आज निदेशालय की तरफ से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को यह निर्देश जारी किए गए कि राज्य सरकार द्वारा एक जून से गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त अपने जिले के मौसम के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ बातचीत करके एक जून से पहले छुट्टियां कर सकते हैं। सरकार द्वारा जिला उपायुक्तों को दिए गए विशेष अधिकार 31 मई तक मान्य होंगे। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है कि वह अपने-अपने जिलों स्कूल प्रबंधकों से बच्चों के बारे में दैनिक रिपोर्ट लेकर जिला उपायुक्त को दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें