फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरमी का कहर: सूखने लगी चंडीगढ़ की सुखना, रेगुलेटरी एंड के पास बने मिट्टी के टापू; जानें आगे कैसा रहेगा माैसम

Tue, 13 May 2025 01:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सामान्य तौर पर चंडीगढ़ में जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून की एंट्री होती है। ऐसे में मानसून के आगमन में अभी काफी दिन है। इधर, जोरदार गर्मी के कारण लेक का पानी  कम होता जा रहा है। यही स्थिति बनी रही तो 2017 वाले हालात बन सकते हैं, जब लेक का अधिकतम पानी सूख गया था और बीच में  से कई जगह नीचे की मिट्टी नजर आने लगी थी।
विज्ञापन
सुखना लेक का जलस्तर घटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की लाइफ लाइन कही जाने वाली सुखना लेक एक बार फिर संकट के दौर से गुजर रही है। लेक में पानी का स्तर घटकर 1157.5 फीट तक पहुंच गया है। रेगुलेटरी एंड के पास झील की तलहटी में अब मिट्टी के टापू नजर आने लगे हैं, जो स्थिति की गंभीरता को बयां कर रहे हैं। अगर जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई, तो संकट और गहरा जाएगा।

विज्ञापन


शहर में फिर से जोरदार गर्मी पड़ने लगी है। इसकी वजह से लेक का पानी गर्म होकर उड़ रहा है। इन दिनों लेक का जलस्तर करीब 1157.5 फीट पर है, जो लगातार कम हो रहा है। इसके रेगुलेटरी एंड पर कई हिस्सों का पानी सूख चुका है। मिट्टी नजर आने लगी है। लेक को अच्छी बारिश का इंतजार है ताकि कम हो रहे पानी का स्तर फिर उसी जगह पहुंच जाए। लेक में पानी आने का मुख्य स्रोत पूरी तरह से बारिश का पानी है लेकिन शहर में अभी मानसून के आने में समय है। 

सुखना लेक में फैली गाद बन रही समस्या

सुखना लेक में पानी का मुख्य स्त्रोत बारिश है। कैचमेंट एरिया में होने वाली बारिश का पानी बहकर लेक में पहुंचता है। इस पानी के साथ जंगल की मिट्टी और कूड़ा व पेड़ों के अवशेष भी पहुंचते हैं। यह मिट्टी लगातार लेक की तलहटी में जमा होती रहती है। इस गाद की वजह से लेक में पानी की क्षमता कम होती है। इस वजह से लेक हर साल जल्दी भरती और सूखती है। गाद को हटाने के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट भी पहले कई बार प्रशासन को निर्देश दे चुका है। कई रिसर्च इंस्टीट्यूट और विशेषज्ञ भी इस पर सवाल उठाते रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले प्रशासन की तरफ से गाद निकालने के लिए टेंडर किया गया था लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर नहीं  देखने को मिल रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

2017 में काफी कम था पानी, फंस गई थी क्रूज

सुखना में जलस्तर कम होने का असर पर्यटन पर भी पड़ता है। चंडीगढ़ आने वाला हर पर्यटक सुखना लेक की खूबसूरती देखने जरूर पहुंचता है। यहां लोग बोटिंग का जमकर लुत्फ उठाते हैं लेकिन पानी का स्तर कम हो जाने पर बोटिंग पर भी असर दिखता है। वर्ष 2017 में भी काफी ज्यादा पानी कम हो गया था, जिसकी वजह से क्रूज बोट पानी कम होने की वजह से फंस गई थी। बोट फंसने पर दूसरी छोटी बोट की सहायता से लोगों को संख्या को कम कर इसे निकाला गया। इसके बाद क्रूज बोट का चक्कर छोटा कर दिया गया था।

दो दिन में 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 

शहर में गर्मी ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का पूरा एहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, जिससे लोगों को राहत नहीं मिलने वाली।

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। पूरे दिन तेज धूप निकली रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मंगलवार को भी तेज धूप रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। आने वाले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय नहीं हैं, जिस कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें