फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फिर बढ़ने लगी गर्मी, सामान्य के करीब पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है, जिसकी वजह से सोमवार को आधे दिन बादल छाए रहे लेकिन दोपहर बाद धूप खिल गई। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। शहर का अधिकतम तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पारा और बढ़ेगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। सोमवार को सुबह के समय घने बादल थे। उम्मीद जताई जा रही थी कि बारिश होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को सुबह के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बाद में धूप खिल सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि शहर में एक मार्च से 15 अप्रैल शाम 5:30 बजे तक कुल 31.5 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 19 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें