फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिन में तेज धूप से गर्मी, शाम होते ही बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। शुक्रवार को दिन में तेज धूप से मौैसम गर्म रहा जबकि शाम होते ही ठंडी हवा चलने लगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि रात का तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक लोगों ने गर्मी का अहसास किया लेकिन जैसे ही सूरज ढला, ठंड ने फिर से दस्तक दी और लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए।
विज्ञापन



अगले पांच दिनों का तापमान अनुमान
तारीख
अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान

8 नवंबर 29 12
9 नवंबर 29 12
10 नवंबर 28 11
11 नवंबर 27 11
12 नवंबर 27 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें