फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कॉलेज के जमाने से जुड़े दिल के तार,मजहब की बांधा तोड़ सरवर अली और पूनम ने किया प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्यार मजहब की दीवार को नहीं मानता है। दिल से दिल के तार जुड़ जाएं तो हर बांधा पार हो जाती है। वेलेंटाइन डे पर हम ऐसे ही कपल की बात करने रहे हैं जिन्होंने इस सीमा को तोड़ा और आज सफल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। शहर के रहने वाले सरवर अली और उनकी पत्नी पूनम शर्मा चंडीगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर- 11 में पढ़ाई करते थे। कॉलेज के दिनों में एनीजीओ संकल्प नाम की संस्था से जुड़े हुए थे, यह संस्था गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे इकट्ठा करती थी। इसके साथ ही सर्दियों के दिनों में गरीबों को स्वेटर और कंबल बांटते थे।
विज्ञापन

सरवर अली कॉलेज में म्यूजिक डिपार्टमेंट से जुड़े थे और पूनम पोस्टर मेकिंग और फेस मेकिंग के कंपटीशन में हिस्सा लेती थीं। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। कई कार्यक्रम में साथ होने से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। तीन वर्ष में प्यार परवान चढ़ गया। इस बीच सरवर अली आगे की पढ़ाई के लिए मध्य प्रदेश चले गए। वहीं पूनम शर्मा ने पंजाब यूनिवर्सिटी में मास्टर डिग्री में एडमिशन ले लिया।

इसके बाद जब सरवर अली वापस आए तो दोनों आपस में मिले और एक-दूसरे ने शादी के लिए बातचीत की और निश्चय किया कि अब वह विवाह के बंधन में बंध जाएं। लेकिन यह इतना आसान नहीं होने वाला था, क्योंकि दोनों का धर्म अलग-अलग था। इस वजह से जब दोनों ने अपने अपने परिवार वालों को अपने प्यार और शादी करवाने की बात कही तो परिवार वाले दंग रह गए।
विज्ञापन

सरवर अली ने तो कुछ समय के बाद अपने परिवार को मना लिया, लेकिन पूनम के परिवार वाले राजी नहीं हुए। आखिर में कुछ और समय के बाद काफी प्रयास के बाद शादी के लिए मान गए। इसके बाद दोनों की शादी हो गई। आज इनका 5 वर्ष का बेटा है। सरवर अली का खुद का थिएटर ग्रुप है और पूनम स्कूल में टीचर के पद पर है। दोनों हंसी खुशी से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें