फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी प्रकरण : अशोक अरोड़ा की जमानत पर सुनवाई 28 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जाने के मामले में आरोपी अशोक अरोड़ा ने दो दिन पहले अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। आरोपी बीते दो मार्च से फरार चल रहा है। आरोपी की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। आरोपी ने याचिका में कहा है कि वह पुलिस की जांच में शामिल होने के लिए तैयार है। उसकी मामले में कोई भूमिका नहीं है। उसे झूठा फंसाया जा रहा है। इस पर अदालत ने पुलिस को बुधवार के लिए नोटिस जारी किया था। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी दलजीत सिंह उर्फ रूबल को पुलिस सरकारी गवाह बना चुकी है। वहीं, अशोक अरोड़ा समेत दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें