फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-26 की मंडी में गंदगी का अंबार, ट्रैफिक ने बढ़ाई दुकानदारों की मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुकानदारों और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में कई स्थानों पर कूड़ा जमा होने से वातावरण प्रभावित हो रहा है, वहीं बाजार में वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इससे दुकानदारों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कत होती है।
व्यापारियों के अनुसार मंडी में खरीदारी के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा दूसरे शहरों से आने वाले सामान के ट्रकों के साथ अन्य छोटे-बड़े वाहन भी मंडी में आते-जाते रहते हैं। वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और सड़कों पर बढ़ते दबाव के कारण कई बार यातायात धीमा हो जाता है। व्यस्त समय में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि गंदगी के कारण ग्राहकों को भी असुविधा होती है। मंडी में कई जगह कीचड़ और खराब फल-सब्जियां रास्तों पर पड़ी दिखाई देती हैं। कीचड़ और सड़ रहे फल-सब्जियों की दुर्गंध के कारण मंडी में खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता है। व्यापारियों ने संबंधित विभाग से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है।
कोट्स
मंडी में ग्राहक रोजाना बड़ी संख्या में आते हैं, लेकिन गंदगी और ट्रैफिक की समस्या के कारण लोगों को परेशानी होती है। बाजार की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए और वाहनों की पार्किंग को व्यवस्थित किया जाना चाहिए, ताकि व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को राहत मिल सके। - सुनील कंसल, व्यापारी।
विज्ञापन

मंडी में जमा कीचड़ लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। व्यस्त समय में लोगों की संख्या बढ़ने से पैदल चलने में भी परेशानी होती है। प्रशासन को मंडी में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के साथ-साथ ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए। - मोहित सूद, व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें