फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू पर सदन में स्वास्थ्य मंत्री की अजीब सलाह

Wed, 11 Mar 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सदन में अजब सलाह देकर सबको हैरत में डाल दिया। स्वाइन फ्लू पर हो रही चर्चा के दौरान जब विपक्ष ने यह बात कही कि स्वाइन फ्लू को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं है तो स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सदन में मौजूद विधायकों को आत्म संयम की नसीहत दे डाली।
विज्ञापन


विज ने कहा कि यह फ्लू एक-दूसरे के संपर्क में होने से आता है। ऐसे में हमें अंग्रेजियत छोड़कर भारतीयता को अपनाना होगा। शेक हैंड की जगह हाथ जोड़कर अभिवादन करना होगा। इससे न केवल स्वाइन फ्लू बल्कि  अन्य बीमारियों से भी निजात मिल जाएगी।

सदन में उन्होंने कहा कि सभी 90 सदस्यों को यह प्रण लेना चाहिए कि वे आज से हाथ जोड़कर अभिवादन करेंगे। इस दौरान भाजपा विधायकों ने हाथ उठाकर विज की बात का समर्थन किया। स्वास्थ्य मंत्री ने चुटकी लेते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी पूछा कि वे उनकी बात से सहमत हैं या नहीं।
विज्ञापन


विज ने अपने अजब तर्क को मजबूत करने के लिए कई और तर्क दिए। जिसके बाद सदन के बाहर भी वे सभी से हाथ मिलाने के बजाय हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आए। उनके कुछ चाहने वालों ने हाथ मिलाने का प्रयास किया, लेकिन विज ने हाथ न मिलाकर हाथ जोड़ने की सलाह उन्हें भी दे डाली।

प्रदेश में 27 लोगों की हो चुकी है मौत
सदन के पटल पर रखी जानकारी के मुताबिक हरियाणा में चालू वर्ष 2015 में अब तक स्वाइन फ्लू के 252 सकारात्मक मामले सामने आए हैं, जिनमें से 27 की मौत हुई है।

हरियाणा में 8 मार्च, 2015 को स्वाइन फ्लू के सात सूचित सकारात्मक मामले, 252 संचयी सकारात्मक मामले, स्वाइन फ्लू मौत के मामले और आठ मरीज वेंटिलेटर पर हैं। स्वाइन फ्लू पीड़ितों के संपर्क में रहने वालों 710 लोगों को दवा दी गई है और 39 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। स्वाइन फ्लू के अधिकतम 47 मामले फरीदाबाद में प्रकाश में आए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें