फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बहलोलपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, पांच घरों और स्कूल में चेकिंग, सभी में मिला लारवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भारी बारिश और बाढ़ के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से हैजा, डायरिया के मामलों के बाद शुक्रवार से पंजाब सरकार ने ‘हर शुक्रवार डेंगू पर वार’ मुहिम चलाने का फैसला किया। मुहिम की शुरुआत वाले दिन ही प्रशासन की तरफ से डेंगू की रोकथाम के लिए साफ-सफाई के बड़े-बड़े दावे खोखले साबित हुए क्योंकि इस दौरान जब पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों के घर-घर जाकर चेकिंग की तो हर घर से डेंगू का लारवा मिला। इस दौरान पता चला कि लोगों को डेंगू की रोकथाम कैसे करनी है, उसकी उन्हें कोई भी जानकारी नहीं थी। इस दौरान उन्होंने गांव बहलोलपुर के पांच घरों, सरकारी स्कूल और डिस्पेंसरी में जाकर चेकिंग की थी जिसमें की पांच घरों में डेंगू का लारवा पाया गया और उसके बाद स्कूल के अंदर भी पानी इकट्ठा हो रखा था। चेकिंग करने पर उसमें भी डेंगू का लारवा पाया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को तीन बार चेतावनी दी जाएगी लेकिन अगर फिर भी कोई नहीं मानता है तो उसका चालान काटा जाएगा। वहीं, डेंगू और मलेरिया के लारवा को खत्म करने के लिए गंबूजिया प्रजाति की मछली के बारे में भी बताया और कहा कि इस मछली को तालाब और झीलों में छोड़कर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे कि यह मछली डेंगू के लारवा को खत्म कर देगी।
विज्ञापन





बीडीपीओ के देरी से पहुंचने पर लगाई फटकार

डॉ. बलबीर सिंह गांव का दौरा करते वक्त गांव बहलोलपुर में कैप्टन अमी सिंह पार्क में पहुंचे जहां पर पानी भरा था। पार्क की समय-समय पर सफाई नहीं हुई थी। इसके बाद उन्होंने जब बीडीपीओ के बारे में पूछा तो वह मौके पर मौजूद नहीं था। इसके बाद जब बीडीपीओ देरी से पहुंचे तो उन्हें मौके पर फटकार लगाई गई और निलंबित करने की चेतावनी भी दी गई।



डेंगू की रोकथाम के लिए शुक्रवार को ड्राई डे
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि लोगों को समझना होगा कि डेंगू का मच्छर कितना खतरनाक है और इसके बचाव के लिए हर शुक्रवार को ड्राई डे मनाने चाहिए। इसमें लोग अपने कूलर, फ्रिज, टूटे हुए बर्तन टायर और पानी का ड्रम जहां भी पानी इकट्ठा होता है उसे सुखाए जिससे डेंगू का मच्छर का लारवा न बन सके। डेंगू का मच्छर खड़े साफ पानी में ही पैदा होता है इसलिए हर शुक्रवार को सरकार की तरफ से डेंगू का ड्राई डे मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें