फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ बीमा में कवर होगा केमिस्ट शॉप का क्लेम

Wed, 03 Sep 2014 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको टेंशन है तो बीमा कराकर टेंशन से छुट्टी पा लें। अब तक स्वास्थ्य बीमा से जुड़ी बीमा कंपनियां अस्पताल और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर ही देती थीं। इन बीमा कंपनियों से हटकर सिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस ने अपनी पॉलिसी में स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कंपनी आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को बिना किसी खर्च के दूर भगाएगी। चाहे आपका तनाव हो या फिर रात्रि जागरण की खराब आदत या फिर नशे से छुटकारा। चंडीगढ़ के होटल पार्क प्लाजा में सिग्ना टीटीके हेल्थ इंश्योरेंस के सीईओ और प्रबंध

निदेशक संदीप पटेल ने बताया कि हेल्थ इश्योरेंस करने वाली कंपनियां अस्पताल में मरीज के एडमिट होने पर ही क्लेम करती हैं। सिग्ना ने यह कांसेप्ट चेंज किया है।
विज्ञापन


बीमा का क्लेम वह भी ले सकते हैं जो किसी केमिस्ट शॉप से दवा लेते हैं। इसके लिए किसी स्पेशलिस्ट से लिखवाकर नहीं देना होगा। केमिस्ट शॉप का पर्चा ही काफी होगा।
विज्ञापन

जानकारी के लिए हेल्पलाइन पर करें कॉल

कंपनी ने पॉलिसी डिजाइन करते वक्त बीमाधारक की टोटल केयर प्लान की है। इसे प्रोएक्टिव लिविंग प्रोग्राम कहते हैं। इसमें बीमाधारक को टेंशन है या वह नशे से छुटकारा चाहता है या फिर उसे नींद नहीं आती, तो ऐसी स्थिति में कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

सीईओ पटेल ने कहा कि कंपनी की धारणा है कि यदि व्यक्ति स्वस्थ्य रहेगा तो कंपनी भी सेफ रहेगी। इसीलिए प्रोएक्टिव हेल्थ प्रोग्राम डिजाइन किए गए हैं। इसके लिए किसी भी बीमाधारक से कोई चार्ज नहीं किया जाएगा।

ढाई लाख से आठ करोड़ तक की पॉलिसी
कंपनी की बीमा पालिसी ढाई लाख रुपये से शुरू होकर आठ करोड़ रुपये तक हैं। इसमें हेल्थ कवर शामिल किया गया है।

टोल फ्री नंबर- 1800-10-24462
ई मेल-customercare@cignattk.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें