चंडीगढ़। कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से मुकाबले के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल, पैरा मेडिकल और मिनिस्ट्रियल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर कहा है कि किसी भी तरह की व्यक्तिगत इमरजेंसी के दौरान अवकाश लेने के लिए संबंधित कर्मचारी को अपने उच्चाधिकारी से अवकाश अग्रसारित कराना अनिवार्य होगा।