स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को रामदरबार में फ्री मेडिकल व चेकअप कैंप लगाया। इस दौरान 825 मरीजों की जांच की गई। कैंप में 30 साल से ऊपर 19 महिलाओं की ब्रेस्ट व सरवाइकल कैंसर की जांच की गई। इनमें से सरवाइकल कैंसर के दो संदिग्ध पेशेंट मिले। 43 लोगों को ईएनटी स्पेशलिस्ट ने जांचा। इनमें से एक ओरल कैंसर का संदिग्ध पेशेंट मिला। स्किन स्पेशलिस्ट ने 85 से ज्यादा लोगों की जांच की।
इनमें से अधिकतर पेशेंट में त्वचा रोग मिला है। जीएमएसएच-16 के नर्सिंग स्टूडेंट ने 72 लोगों की डायबिटिज चेक की। इनमें से 12 लोगों में संदिग्ध डायबिटीज मिली है। इसके अलावा 293 लोगों में हाईपरटेंशन और मोटापे की जांच की गई। 107 लोग मोटे मिले हैं, जबकि 39 लोग हाईपरटेंशन और 47 लोग ओवरवेट मिले हैं। इस मौके पर लोगों को हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए जागरूक किया गया है। लोगों को नॉन कम्युनिकेबल डिजीज से बचने के लिए टिप्स बताए गए। 68 लोगों के एचआईवी टेस्ट किए तो 136 लोगों की आंखें चेक की गई। इस मौके पर आए लोगों को एचआईवी/एड्स, मलेरिया और लेप्रोसी रोग के लिए जागरूक किया गया।
कैंप का उद्घाटन एडवाइजर परिमल राय ने किया। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. वनीता गुप्ता ने होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल और एडवाइजर परिमल राय का स्वागत किया। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि अरबन, सब अरबन और रूरल एरिया के लोगों को हेल्थ की बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस मौके पर डा. वनीता गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि उनकी टीम इस दिशा की ओर लगातार आगे बढ़ रही है। रामदरबार से पहले तीन अलग-अलग जगहों पर कैंप लग चुके हैं, जिसका स्थानीय लोगों ने भरपूर फायदा उठाया। कैंप में यूको बैंक का भी काफी सहयोग रहा।