फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: पुलिस के कड़े पहरे में हुई एचसीएस प्री परीक्षा, 27 प्रतिशत अभ्यार्थी ही पहुंचे

Mon, 25 Jul 2022 01:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुबह और शाम की शिफ्ट में होने वाले परीक्षाओं की सामग्री अलग-अलग भेजी गई। परीक्षा सामग्री रखने के लिए जिलों में बनाए गए स्ट्रांग रूम की जीपीएस लोकेशन भी रिकॉर्ड की गई। स्ट्रांग रूम में आने-जाने वालों का विस्तृत रिकॉर्ड रखा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में रविवार को एचसीएस व एलायड के लिए प्री परीक्षा पुलिस के कड़े पहरे में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा को नकल रहित संपन्न कराने के लिए दसों जिलों के डीसी और एसपी ने खुद कमान संभाली और परीक्षा केंद्रों का लगातार मुआयना किया। खास बात ये रही कि परीक्षा का पैटर्न बदले जाने और सख्ताई के चलते इस बार मात्र 27 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। शेष 73 प्रतिशत ने आवेदन करने और फीस जमा कराने के बावजूद परीक्षा से दूरी बनाई।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए हरियाणा के 10 जिलों में 524 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दो सत्रों सुबह और शाम में हुई परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई और बकायदा हर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। सुबह 10 से 12 बजे के सत्र में जनरल स्टडीज के पेपर में 41,038 परीक्षार्थी हाजिर हुए, जबकि 3 से 5 बजे शाम के सत्र में सीसेट विषय के पेपर में 40,504 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 

सुबह परीक्षा देने के बाद शाम वाली परीक्षा 534 अभ्यर्थियों ने नहीं दी। कुल आवेदन 1,48,262 ने किया था। पहली बार आयोग ने परीक्षा में ओएमआर सीट में चार के बजाय पांच गोले दिए थे, अगर कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न के लिए चार में से एक भी गोला नहीं भरता है तो उसे पांचवां गोला भरना अनिवार्य किया गया था। 
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू रही और पुलिस ने विशेष निगरानी की। इस दौरान हरियाणा पुलिस की साइबर सेल और सीआईडी भी पूरी तरह से सक्रिय रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी गई और भीड़ नहीं होने दी गई। इसके अलावा, हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल, डीजीपी पीके अग्रवाल और सीआईडी चीफ आलोक मित्तल भी लगातार परीक्षा को लेकर फीडबैक लेते रहे। गौरतलब है कि यह परीक्षा 156 पदों के लिए हुई थी। इससे पहले पिछले साल नवंबर माह में परीक्षा में फर्जीवाड़ा सामने आया था और एचपीएससी के उप सचिव अनिल नागर को गिरफ्तार किया गया था। आयोग ने डेंटल सर्जन और एचसीएस प्री की परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से कराया है।

विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की जीपीएस लोकेशन से लेकर पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग
सुबह और शाम की शिफ्ट में होने वाले परीक्षाओं की सामग्री अलग-अलग भेजी गई। परीक्षा सामग्री रखने के लिए जिलों में बनाए गए स्ट्रांग रूम की जीपीएस लोकेशन भी रिकॉर्ड की गई। स्ट्रांग रूम में आने-जाने वालों का विस्तृत रिकॉर्ड रखा गया है। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार और कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। प्रवेश से लेकर परीक्षा खत्म होने तक हर एक गतिविधि की रिकॉर्डिंग की गई और जैमर्स भी लगाए गए।

परीक्षार्थी बोले- यूपीएससी स्तर की थी परीक्षा
बदले पैटर्न के साथ-साथ परीक्षार्थियों को परीक्षा कठिन लगी। परीक्षार्थियों ने कहा कि पिछली बार के मुकाबले पेपर अधिक कठिन था। अमन कुमार, स्वाति, सिवेंद्र ने बताया कि परीक्षा ऐसी थी कि बहुत तैयारी करने वाले ही पास कर पाएंगे। कुछ यूपीएससी के स्तर की परीक्षा कहा जा सकता है। इस बार की परीक्षा पहले के मुकाबले विस्तृत भी दी। हरियाणा से संबंधित तीन से चार प्रश्न ही रहे, जबकि साइंस, मैथ और दक्षिण भारत से संबंधित प्रश्न रहे।

     कहां कितने परीक्षार्थी पहुंचे

जिला परीक्षार्थी (सुबह) परीक्षार्थी (शाम) कुल आवेदन
अंबाला 3355 3551 12936
फरीदाबाद 7513 7406 27552
रेवाड़ी 2905 2872 10680
करनाल 4149 4097 14664
कुरुक्षेत्र 3101 3054 10992
फतेहाबाद 1724   1708 6792
गुुरुग्राम 7155 6995 25032
हिसार 4382 4335 14808
यमुनानगर 3017 2989 11727
पंचकूला 3537 3497 13079
कुल 41038 40504 148262

 

सभी 10 जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई है। आयोग की ओर से परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस समेत सीसीटीवी समेत सभी प्रकार की तैयारियां की गई थी। परीक्षा में पहली बार चार के बजाय पांच गोले दिए गए थे। आगामी कुछ दिनों में ही आंसर की जारी की जाएगी और इसके बाद अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी जाएगी। -डॉ. यश गर्ग, सचिव, एचपीएससी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें